अभिभावकों एवं शिक्षकों के बेहतर सामंजस्य से ही विद्यालयों का सर्वांगीण विकास संभव-

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) ब्लाक संसाधन केंद्र दुदही में विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम प्रधान की एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) देवमुनि वर्मा ने कहा कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष, ग्राम प्रधानों ,अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर सामंजस्य से ही विद्यालयों का सर्वांगीण विकास संभव है।
मुख्य अतिथि बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) रामराज कुशवाहा ने कहा कि विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए आपरेशन कायाकल्प के तहत तेजी से कार्य कराये जा रहे हैं,व विद्यालयों की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है।
एआरपीगण रामेश्वर यादव, अनिल सिंह, देवेंद्र पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, विनोद प्रसाद यादव ने शारदा योजना के अंतर्गत आउट आफ स्कूल बच्चों के विद्यालय में नामांकन एवं ठहराव, प्रधानों, एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों से विद्यालय के विकास में योगदान, सरकार द्वारा संचालित योजना मिशन निपुण, कायाकल्प, बुनियादी शिक्षा को मजबूती, प्रशिक्षण, सहज पुस्तिकाओं का वितरण, आधारशिला शिक्षण की विधिवत जानकारी दी।गोष्ठी में प्रधानों, एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों से विद्यालय के विकास में योगदान करने को प्रेरित किया। सरकार द्वारा संचालित योजना मिशन प्रेरणा, कायाकल्प, बुनियादी शिक्षा को मजबूती, प्रशिक्षण, सहज पुस्तिकाओं का वितरण, आधारशिला शिक्षण की जानकारी दी।अध्यक्षता प्रधान जयप्रकाश यादव ने की तथा संचालन एआरपी रामेश्वर यादव ने किया। इस दौरान अरुणेंद्र राय, बांकेबिहारी लाल, विद्या सिंह, राम निवास जायसवाल, योगेंद्र शर्मा, राजेश बौद्ध आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

37 minutes ago

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

53 minutes ago

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

2 hours ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

4 hours ago