गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) जिले में प्रशासन की महत्वकांक्षी योजना 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सेवा प्रदाता ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की तरफ से हेड ऑफिस से आए ऑपरेशन हेड अरिजीत पांडेय ने आसपास के 10 जिलों से आए प्रोग्राम मैनेजर एवं कर्मचारियों को जिला अस्पताल गोरखपुर में संबोधित किया। तीन मंडल आजमगढ़, गोरखपुर ,बस्ती दस जिलों के कर्मचारी उपस्थित रहे। जिससे एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार एवं गुणवत्ता के बारे मे जैसे विशेष मुद्दे पर चर्चा हुई । जिससे जिले के सभी जरूरतमंद मरीज को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके, साथ ही साथ 108 एवं 102 एंबुलेंस की सुविधा को और कैसे बेहतर की जाए इसके बारे में भी बताया गया ।
इसी क्रम 108 एवंं 102 एंबुलेंस कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अलावा आपातकाल में जूझ रहे लोगों के इलाज के बारे में बताया गया ।
मौके पर तीनों मंडल के रीजनल मैनेजर आजमगढ़ मंडल के सुमित प्रताप सिंह व ,गोरखपुर मंडल के दिग्विजय मौर्य, गोरखपुर जिले के कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव,जिला प्रभारी सोनू शर्मा, अभिषेक सिंह एवं सौरभ राय एवं अन्य जिलों के कर्मचारी मौजूद रहे।
इस जोनल मीट में एम्बुलेंस सेवा को और अधिक गुणवत्ता व ज्यादा से ज्यादा लोगो को सेवा देने के लिए तथा जो भी कमियां हैं, उसको दूर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…