संतकबीरनगर की शिवांगी कांत का राष्ट्रपति भवन कार्यक्रम में चयन, लौटने पर भव्य स्वागत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की उभरती युवा कलाकार शिवांगी कांत के राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रतिष्ठित आर्टिस्ट-इन-रेजिडेंस कार्यक्रम में चयन के बाद पहली बार गृह जनपद आगमन पर खलीलाबाद में उनका भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है।

शिवांगी कांत, बंजरिया पूर्वी (खलीलाबाद) निवासी सीआरपीएफ जवान रामाकांत यादव और सुशीला यादव की पुत्री हैं। उन्हें यह अवसर वाराणसी स्थित हस्तशिल्प सेवा केंद्र के माध्यम से प्राप्त हुआ, जो वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित है। उन्होंने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से चित्रकला (बीएफए) की शिक्षा प्राप्त की है और डीएलएड भी किया है।

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान द्रौपदी मुर्मु ने पारंपरिक कला से जुड़े कलाकारों से मुलाकात कर उनकी कलाकृतियों का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में देशभर से चयनित कलाकार कावी, निर्मल, माता नी पछेड़ी और गोंड जैसी कला विधाओं पर कार्य करते हुए अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।

यह आर्टिस्ट-इन-रेजिडेंस कार्यक्रम भारतीय सांस्कृतिक विरासत और कला परंपराओं को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है, जो उभरते कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है।

जनपद आगमन पर भव्य स्वागत

गृह जनपद लौटने पर नेदुला चौराहे पर स्थानीय लोगों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिजनों ने शिवांगी कांत का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

शिवांगी कांत ने क्या कहा

शिवांगी कांत ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में बिताया गया समय अत्यंत प्रेरणादायक रहा। वहां देशभर के कलाकारों के साथ संवाद और सीखने का अवसर मिला, जिससे उनकी कला को नई दिशा मिली है।

उन्होंने कहा कि वे अपनी कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और समकालीन विषयों को नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करेंगी।

परिवार और गुरुओं को दिया श्रेय

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं और जनपदवासियों के सहयोग व आशीर्वाद को दिया। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी कला के माध्यम से समाज और देश के लिए सकारात्मक योगदान देने की बात कही।

इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष जगत जायसवाल, शिक्षक संघ की अध्यक्ष अंबिका देवी, राम स्नेही यादव, नवीन पाण्डेय, रमेश प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

36 minutes ago

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

2 hours ago

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

6 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

6 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

7 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

7 hours ago