Tuesday, July 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिव शंकर चतुर्वेदी पीजी की छात्रा को मिला स्वर्ण पदक, निदेशक ने...

शिव शंकर चतुर्वेदी पीजी की छात्रा को मिला स्वर्ण पदक, निदेशक ने दी बधाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l प्रभा देवी ग्रुप द्वारा संचालित शिव शंकर चतुर्वेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा कु. प्रियंका मौर्य के एम.ए.(समाजशास्त्र) की परीक्षा में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया हैl जिसे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में दिया जाएगा।
छात्रा के स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर प्रभा देवी ग्रुप के निदेशक वैभव चतुर्वेदी ने छात्रा प्रियंका मौर्या को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में उन्नति पाने के लिए कठिन परिश्रम अति अवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को छात्रा से प्रेरणा लेने की अपील किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एम. त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी के अतिरिक्त डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, विनोद मिश्रा, नागेंद्र सिंह, दीपक सिंह आदि ने छात्रा को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments