Categories: Uncategorized

हर जिलों में वृद्ध व दुग्धरहित गायों के लिए बने शेल्टर

पालकों को मिले आर्थिक मदद-राकेश शेट्टी-कांग्रेस

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा महाराष्ट्र में गाय को राज्यमाता घोषित करने के बाद नया मामला तूल पकड़ रहा है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश शंकर शेट्टी ने मुलुंड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गाय को राज्यमाता घोषित करने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बधाई देते हुए, जमीनीस्तर पर गोरक्षा के लिए महाराष्ट्र सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है। शेट्टी ने राज्य के प्रत्येक जिले में वृद्ध गाय शेल्टर स्थापित करने और दुग्धरहित गायपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही है।
शेट्टी ने मीडिया से कहा कि, कई गायपालक वृद्ध या दूध न देने वाली गायों को कसाइयों को बेच देते हैं, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अपमान है। इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रत्येक जिले में विशेष पशुधन अधिकारियों की नियुक्ति करना चहिए और पशुपालकों से गाय खरीदकर उनकी देखभाल करना चहिए।
उन्होंने आगे कहा हमारा मानना है कि, सरकार दुग्धरहित या वृद्ध गायपालकों को 15 हजार से .25 हजार तक की आर्थिक सहायता प्रदान करे ताकि वे उनका पालन पोषण कर सके और नई गायें खरीद सकें। इस वित्तीय सहायता से पशुपालकों को आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा, और गायों की उचित देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी। यह योजना न केवल गायों की रक्षा करेगी बल्कि पशुपालकों के लिए भी लाभकारी साबित होगी। यदि सरकार ऐसा करती है तब गाय को महाराष्ट्र की राज्यमाता घोषित करने के उद्देश्य सफल होगा।

rkpshomnath

Recent Posts

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

2 hours ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

4 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

4 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

6 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

7 hours ago