Categories: Uncategorized

देवी मूर्ति स्थापना मे श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की पूजा

देवी मूर्ति स्थापना मे श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की पूजा

लखीमपुर खीरी(राष्ट्र की परम्परा)कस्बे के देवी मंदिरों में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने आस्था व श्रद्धा के साथ की। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने बरसोला कला में स्थित एक मूर्ति पंडाल में पहुंचकर देवी मां की पूजा अर्चना की,इस दौरान तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।कस्बे में ऐतिहासिक सुथना देवी मंदिर को नवरात्रि पर्व पर सजाया गया है। पटवा मंदिर में विश्व हिंदू परिषद ने मूर्ति की स्थापना की है।गुरुवार को 12 बजे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी बरसोला कला पहुंचे और पंडाल में लगी विशाल प्रतिमा की नेत्र पर बंधी हुई पट्टी खोलकर नेत्र दर्शन का कार्यक्रम सम्पन्न किया, उन्होंने पुष्प अक्षत से देवी मां की पूजा भी की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया इस अवसर पर डॉ सुनील सत्यार्थ, सतीश राणा ,मुकेश निषाद ,टिल्लू अवस्थी,धर्मेंद्र पाल,लवकुश, मुकेश गुप्ता, पंकज मिश्रा,पवन,बिष्णु सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

26 minutes ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

13 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

13 hours ago

गुम मोबाइल बरामदगी में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 101 लोगों को लौटाई खुशियां

आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…

14 hours ago