शाहिद शेख राकांपा मानखुर्द्द शिवाजी नगर के तालुका अध्यक्ष नियुक्त

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में सभी राजनीतिक दलों की ओर से कार्यकर्ताओं के पदों की घोषणा की जा रही है। नवगठित अजित पवार गुट की ओर से मुंबई में वार्ड, जिला और प्रदेश में नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में गोवंडी के वरिष्ठ राकांपा नेता शाहिद शेख को मुंबई विभागीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का मानखुर्द शिवाजी नगर तालुका का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और वरिष्ठ राकांपा नेता छगन भुजबल ने शाहिद शेख को तालुका अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र देकर पार्टी में नई जिम्मेदारी सौंपी। बता दें कि शाहिद शेख राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से जुड़े हुए हैं और पार्टी के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे हैं। उनके तालुका अध्यक्ष बनने पर बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

7 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

7 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

7 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

8 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

10 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

15 hours ago