सात दिवसीय शिविर का किया गया उद्घाटन

झंगहा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) बाबू रामनरेश सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज कोना बरही में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेश पति त्रिपाठी ने किया। स्वयंसेवकों द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर रैली भी निकाली गई, लोगों को पानी बचाने के लिए एवं पानी से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। सत्र की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. महेश पति त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के अंदर देश प्रेम एवं समाज सेवा की भावना जागृत करती है। प्रशिक्षण लेकर युवा देश और समाज के हित के लिए कार्य करता है। विश्व जल दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन को बचाने के लिए पानी को बचाना अति आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि डॉ. बलविंदर प्रजापति ने कहा कि पानी जीवन का एक अभिन्न अंग है, इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि पानी को बचाए और इसे स्वच्छ रखें। शिविर में पेयजल एवं स्वच्छता के बारे में स्वयं सेवकों को जागृत किया गया तथा विभिन्न प्रकार के किट के माध्यम से शुद्ध पेयजल के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों के प्रति कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्रवण कुमार ने आभार व्यक्त किया। शिविर में प्रशिक्षक योगेंद्र मौर्य ने जल प्रबंधन एवं पानी से होने वाली बीमारियां के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत कराया। इस अवसर पर राजेश्वर सिंह, अनिल शुक्ला, परशुराम, रीना सिंह, मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

5 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

5 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago