नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ कलश स्थापना के साथ हुआ महायज्ञ का शुभारंभ

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से गूँज उठी दिशाएं

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के देवामन दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के निमित्त, कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से दिशाएं गुंजायमान हो उठीं। कलश स्थापना के साथ विधिवत यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंदिर परिसर से समाजसेवी शंभू राय ने फीता काट कर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में 501 कलशधारी कन्याएं, सैकड़ों दो पहिया व चारपहिया वाहनों पर सवार व पैदल श्रद्धालु शामिल रहे। कलश यात्रा बरवा, सीताराम चौराहा, बंगरापुल, बंगरा रामबक्स राय, पर्वत छपरा, मठिया भोकरिया होते हुए मंदिर के समीप ताल पर पहुंचे। जहां आचार्य राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में विद्याधर शुक्ल, रविकर शुक्ल, धनंजय शास्त्री, चिरंजीवी तिवारी, अतुल तिवारी, राजन शास्त्री आदि यज्ञ पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। यज्ञ स्थल पर यजमान नगीना दास, अशोक बरनवाल, महेंद्र कुशवाहा, दिलीप राय ने विधान पूर्वक कलश स्थापना कराई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः सात बजे से दिन में ग्यारह बजे पूजा अर्चना, तत्पश्चात अपराह्न तीन बजे तक कथा प्रवचन व रात में आदर्श रामजानकी रामलीला मंडल अयोध्या मिथिला धाम द्वारा मंचन किया जाएगा। हवन व पूर्णाहुति 30 मार्च को होगी। इस दौरान रमाकांत पाण्डेय, जिपंस मुकेश गुप्ता, भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता, विनय सिंह, उपेन्द्र आर्य, राजकुमार खरवार, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, दहारी चौहान, दुर्गेश खरवार धुरखेली कनौजिया, राधेश्याम पासवान, उमेश आर्य प्रिंस शुक्ला, पिंकू खरवार, रंजन सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

18 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

19 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

2 days ago