नर सेवा ही असल में नारायण सेवा- निखिल सिंह

गांव के क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण की हुई घोषणा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बशिष्ठ नारायण सुमित्रा देवी सेवा संस्थान योगा केन्द्र के तत्वाधान में ग्राम पुरैना शुक्ल में गुरुवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांग, वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह राजा ने 60 लोगों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम निखिल सिंह राजा ने कहा कि नर सेवा ही असल में नारायण सेवा है, हर इंसान जो संभव हो सके जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने ने कार्यक्रम स्थल/रामकृपाल शुक्ला के घर होते गांव में की ओर जाने वाले क्षतिग्रस्त प्रमुख मार्ग को बनवाने का भी घोषणा किया, जिस पर बतौर विशिष्ट अतिथि प्रमुख सुभाष प्रसाद ने भी अपनी मुहर लगाई । समाजसेवी जितेन्द्र भारत व ऋषि पाण्डेय ने कहा कि सरकार आमजन के हित व जरूरत को लेकर प्रतिबद्ध है फिर भी स्वयं सेवी संस्थाओं और समाज सेवियों को लोगों सुख दुःख का सहभागी बनना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय मिश्रा व संचालन गजेन्द्र शुक्ला ने किया। आगंतुकों का कार्यक्रम के संयोजक रामकृपाल शुक्ला ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर अभिषेक, सुनील चौबे ,नवीन, रामविलास गौड़,मदनमोहन तिवारी, श्रीराम उपाध्याय, ज्ञान जी शुक्ल, लक्ष्मी यादव, गणेश शुक्ला, लालसहब, गोविंद आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहें ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

5 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

17 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

21 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

21 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago