श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
ग्राम पंचायत देवरिया विश्वम्भरपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हेमन्त जायसवाल ने केंद्र पर प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि किसी भी देश के विकास का रास्ता गांव से गुजरता है। मोदी व योगी के नेतृत्व में गारंटी के साथ बिना किसी भेदभाव जानता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इससे जनता व उनके गांवो का विकास तेजी से हो रहा है।वह दिन दूर जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकसित देश के रूप में खड़ा होगा। योगी मोदी के नेतृत्व में जाति देखकर विकास नहीं किया जाता है। वह सबका साथ, सबका विकास,व सबका सम्मान के सिद्धांत पर कर रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिगुनायक ने कहा कि सभी ने देश की अखंडता व समराथता की शपथ ली। ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाएं व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। । इस अवसर पर ,मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिगुनायक, भाजपा युवा नेता चंदन मिश्रा,दाता राम,सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…
बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…
भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…
मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…
डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…