संवेदनशील एवं मानवीय पहल

हृदय रोग से गंभीर रुप से बीमार युवती के इलाज हेतु दो लाख रुपए का चेक कराया उपलब्ध

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत हेतिमपुर निवासी राजेश कुमार वर्मा अपनी पुत्री रेनू वर्मा के हृदय रोग से पीड़ित होने के कारण उसके इलाज हेतु सहयोग की अनुरोध के साथ जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह से मिले व बताये कि मेरी पुत्री के हृदय में चिकित्सको ने वाल्ब लगाये जाने के लिये संस्तुति किये है, जो गंभीर रुप से अस्वस्थ है और इलाज अर्थाभाव के कारण हो नही पा रहा है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने राजेश कुमार वर्मा के इस समस्या पर अत्यन्त ही संवेदनात्मक रुप से सहानुभूतिपूर्वक विचार किया और इन्हे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने की मानवीय पहल की।
जिलाधिकारी ने भुजौली कालोनी निवासी विजय राय समाज सेवी से रेनू वर्मा के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग किये जाने की अपील की। जिलाधिकारी के इस पहल पर विजय राय ने दो लाख रुपए का चेक रेनू वर्मा के इलाज हेतु दिया, जिसे जिलाधिकारी एवं विजय राय ने संयुक्त रुप में कलक्ट्रेट अवस्थित जिलाधिकारी कक्ष में राजेश कुमार वर्मा को अपने हाथो प्रदान किया तथा बीमार राजेश कुमार वर्मा की पुत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी किये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी बीमार के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग किया जाना अत्यन्त ही पुनीत कार्य है।
बीमार युवती के पिता राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी की संवेदनशीलता व पहल अत्यन्त ही सराहनीय है। इससे मेरी पुत्री के इलाज में काफी सहयोग मिलेगा तथा उसके हार्ट का आपरेशन भी शीघ्रता से करा सकूंगा।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विपिन्न द्विवेदी, बीमार चल रही रेनू वर्मा के भाई पवन वर्मा उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

15 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

15 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

15 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

15 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

15 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

19 hours ago