प्रभु श्री राम के दरबार से आए अक्षत व पत्रक को घर घर मे किया वितरित

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मऊ रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा बरवां मे परशुराम सेना के नेतृत्व मे अयोध्या प्रभु श्री राम के दरबार से आए अक्षत व पत्रक को, घर घर मे वितरित किया गया। इस मौके पर पुरे ग्रामसभा मे राममय माहौल रहा व ग्रामवासी प्रभु श्री राम के नाम का जयघोष करते रहें। इस मौके पर बीएसएस परशुराम सेना के जिला प्रभारी प्रेम प्रतीक दुबे ने बताया की बड़े ही सौभाग्य की बात है जिस राम मंदिर को बनवाने के लिए हमारे पूर्वजों ने वर्षों संघर्ष किया व लाखों कारसेवकों ने अपना बलिदान दें दिया। वह प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर अब बनकर तैयार हुआ है और हमारे पीढ़ी के लोग बड़े ही भाग्यशाली हैं की वह प्रभु के मंदिर मे प्रतिष्ठत होनें के साक्षी बन रहें हैं। जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी ने बताया की सोमवार को हमारे ग्रामसभा बरवां मे अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि से आए अक्षत व पत्रक को वितरित किया गया है व साथ ही ग्रामवासियों से यह निवेदन भी किया गया है की 22 जनवरी को सभी भक्तगण अपने अपने घर पर दीपक जलाकर भगवान की पूजा अर्चना करें, व गांव के मंदिरों पर एकत्रित होकर सुन्दरकाण्ड, हनुमान चालीसा आदि का पाठ करें। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नितिन दुबे, छात्र नेता अभय सिंह, शिवम सिंह, पवन दुबे, शशांक सिंह, आदित्य चौबे, सत्यम चौबे, सफल चौबे, आनंद दुबे आदि लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

15 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

15 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

15 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

15 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

15 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

19 hours ago