समयनिष्ठा का पालन मानव के
श्रेष्ठ गुणों में सर्वश्रेष्ठ होता है,
यह ऐसा स्वभाव है जो हमें सफल
बनाने में बहुत सहायक होता है।
समय पर सभी कार्य पूरे करने वाला
समय निकलने पर दुखी नही होता,
बीता हुआ समय किसी भी क़ीमत
पर वापस नहीं लाया जा सकता।
समय का मूल्य पहचान लेने वाले न
स्वयं अपना समय बर्बाद करते हैं,
और न अपने आसपास किसी अन्य
को भी समय बर्बाद करने देते हैं।
समय का मूल्य पहचानने वाले
व्यक्ति अपनी प्रसिद्धि से ज़्यादा,
समय के एक एक पल के सदुपयोग
को अपने जीवन में हर महत्व देते हैं।
समय के मूल्य को जान लेने वाला
समय का सदुपयोग कर पाता है,
समय किसी का ग़ुलाम नहीं होता
किसी के वश में भी नहीं होता है।
समय किसी पर निर्भर नहीं होता है
समय अपनी गति से चलता रहता है
समय के महत्व को न समझने वाला
जीवन में कभी सफल नहीं हो पाता है।
बीते हुये समय की याद में
प्रायः हम सब खोए रहते हैं,
भविष्य में आने वाले समय
के ताने बाने बुनते रहते हैं।
वर्तमान का ख़याल नहीं रखते जो
समय का बरबाद करना होता है,
और समय का ख़याल न रख पाना
तो समय की उपेक्षा करना होता है।
वर्तमान ही वास्तविक समय है
इसका महत्व है, यह निश्चित है,
आदित्य वर्तमान का महत्व समझ
सदुपयोग करना, सफलता तय है।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…