जिलाधिकारी ने ग्राम मिड्ढा में फसल धान की क्रॉप कटिंग के कार्यों का किया निरीक्षण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज सदर तहसील के ग्राम मिड्ढा में फसल धान की क्रॉप कटिंग के कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने फसल धान की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादकता का आकलन कर सीसीई एग्री ऐप पर अपलोड कराया तथा उपस्थित किसानों से अपील किया कि धान क्रय केंद्र पर ही धान का विक्रय करें व पराली न जलाए। ग्राम मिड्ढा में फसल धान की उत्पादकता का आकलन के लिए 02 क्रॉप कटिंग कराया गया। किसान श्री कुबेर सिंह के खेत के गाटा संख्या-686 पर प्रथम क्रॉप कटिंग किया गया,जिसमे तौल कराने पर उत्पादन 20.680 किलोग्राम पाया गया। किसान श्री मोहन सिंह के खेत के गाटा संख्या-822 पर द्वितीय क्रॉप कटिंग किया गया, जिसमे तौल कराने पर उत्पादन 9.770 किलोग्राम पाया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानो को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्रॉप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है ।
इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी श्री सोभनाथ, तहसीलदार मनोज कुमार राय, राजस्व निरीक्षक संजय कुमार यादव एवं लेखपाल अंकिता पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

12 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

16 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

16 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

16 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

16 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

17 hours ago