धर्म जागरण के लिए समर्पण का भाव आवश्यक: चंपत राय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l विश्व हिन्दू परिषद, गोरखपुर महानगर की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में रविवार को धर्म रक्षा निधि समर्पण एवं रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने कहा कि सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है जो विश्व कल्याण एवं विश्व बन्धुत्व की भावना रखता है। जिसे सुरक्षित रखने के लिए जहां समय-समय पर धर्म जागरण की आवश्यकता है। वहीं धर्म जागरण के लिए समर्पण का भाव होना आवश्यक है।
मुख्य अतिथि श्री राय ने कहा कि आज के परिवेश में लोग अपने बच्चों को कान्वेंट स्कूलों के भरोसे छोड़ देते है। ऐसी दशा में बच्चे केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित रह जाते है। ऐसे में उन्हें अपने इतिहास व धर्म की व्यवस्थित जानकारी नहीं हो पाती। ऐसे युवाओं को अपने सनातन के इतिहास व धर्म की जानकारी के लिए धर्म जागरण जरूरी है। वह तभी संभव हो सकेगा जब सबके मन के समर्पण का भाव हो। कहा कि किसी भी देश के युवा ही उस देश के भविष्य होते है। लिहाजा युवाओं में समर्पण का भाव जगाना होगा। युवाओं को प्रेरित करते हुए प्रभु श्रीराम का अनुसरण करने आवाह्न किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम के विग्रह के सामने दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रांत सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव एवं अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह ने कियाl आचार्य पद्धति शीतल एवं आभार ज्ञापन विश्व प्रताप सिंह द्वारा किया गयाl कार्यक्रम के पश्चात भगवान श्री राम दरबार की भव्य आरती सभी श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मंच पर पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. सत्या पांडेय, असीम कुमार, विधायक फाजिलनगर, ईश्वरचंद जायसवाल, सुधा मोदी, विष्णु प्रताप सिंह आदि गणमान्य उपस्थित थेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विकलांग एवं लकवा ग्रसित मरीजों की रिकवरी संभव

डॉ. डी.के. पाण्डेय ने बताया देवरिया में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर देवरिया (राष्ट्र की परम्परा…

14 minutes ago

यशस्वी भवः आशीर्वाद के साथ सहयोग राशि देने को तैयार महिलाएं

प्रवीण कुमार यादव की रिर्पोट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के देवरिया दक्षिणी वार्ड नंबर…

20 minutes ago

जिंदा होकर भी कागजों में ‘मृत’ खड़क सिंह – न्याय के लिए वर्षों से लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

देवरिया/सलेमपुर।(राष्ट्र की परम्परा)राजस्व विभाग की लापरवाही ने एक जिंदा व्यक्ति को कागजों में मृत घोषित…

2 hours ago

भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक व बेटियों के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

4 hours ago

चुनाव न लड़ने वाले पंजीकृत राजनीतिक दलों की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की सुनवाई

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के मुख्य…

4 hours ago

ज्ञान के बल पर चला यह संसार है, इस मिट्टी पर सबसे पहले शिक्षक का अधिकार है- हरिवंश डांगे

डॉक्टर राधाकृष्णन जी का जन्म 5 सितंबर 1888 को मद्रास से 64 किलोमीटर दूर तिरूतन्नी…

4 hours ago