आगामी 3 अप्रैल को होने वाले ग्राम पंचायत पिण्डी के चौपाल में सीडीओ होंगे शामिल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत पिण्डी विकास खण्ड लार तहसील-सलेमपुर में 03 अप्रैल, 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय कार्यक्रमों का आयोजन जनसामान्य के लिये किये जाने हेतु स्टाल लगाये जाने एवं अपने-अपने योजनाओं से संबंधित जनसामान्य को जानकारी देने हेतु निर्देशित किया है।
समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी सलेमपुर, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, खण्ड विकास अधिकारी लार को उन्होंने निर्देशित किया है कि इस दौरान जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाए, जिसमे आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड का वितरण आदि की व्यवस्था, सभी प्रकार के ऋण वितरण की व्यवस्था, कृषि संयंत्रों के वितरण की व्यवस्था तथा कृषि फसल बीमा के सम्बन्ध में कृषकों को जानकारी दिये जाने,प्रधानमंत्री आवास योजना/ मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराए जाने वाले अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन, गाँव की सफाई तथा सैनेटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था, विधवा पेंशन / वृद्धावस्था पेंशन विकलॉग पेंशन के कैम्प, खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा खाद्य सामग्री का वितरण, गरीब बालिकाओं के विवाह हेतु संचालित योजना का लाभ पात्र बालिकाओं को दिये जाने की व्यवस्था, धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार वितरण कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन के साथ ही समस्त संबधित की उपस्थिति ग्राम पंचायत में सुनिश्चित करें तथा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दिये जाने एवं लिखित रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

5 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

13 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

24 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

24 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago