सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में लापता वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, अज्ञात वाहन पर मुकदमा दर्ज

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरपुर–बेल्थरा रोड पर रुद्रावतार गांव के पास सोमवार को लापता वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खवासपुर गांव निवासी 70 वर्षीय रामलगन राजभर के रूप में हुई है, जो बीते 5 दिसंबर से घर से लापता थे।परिजनों के अनुसार रामलगन 5 दिसंबर को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार की सुबह रुद्रावार गांव के पास सड़क किनारे स्थित एक गड्ढे में मिट्टी से दबे कपड़े दिखाई दिए। स्थानीय लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पीआरबी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मिट्टी हटाने पर गड्ढे के भीतर एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। पीआरबी जवानों ने तत्काल इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर मूलचंद चौरसिया को दी। थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव के पास से एक बैंक पासबुक मिली, जिस पर रामलगन राजभर का नाम व पता दर्ज था, जिससे पहचान की पुष्टि हो गई। इसके बाद थाना पकड़ी के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के भतीजे जितेंद्र कुमार अपने सहयोगियों के साथ थाने पहुंचे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आशंका जता रही है कि सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हुई और वाहन चालक शव को गड्ढे में छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। वहीं घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार यादव ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि मौके पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है और दोनों पटरियों पर मिट्टी डाली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामलगन तीन दिन पहले सड़क किनारे सोते हुए दिखाई दिए थे, आशंका है कि मशीन से काम के दौरान वे नजर न आने के कारण मिट्टी में दब गए हों। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रोडवेज बस डिपो में दर्दनाक हादसा: ग्राम न्यायालय निचलौल के वरिष्ठ लिपिक की बस चपेट में आने से मौत

बस पकड़ने पहुंचे थे न्यायालय कर्मी, हादसे के बाद न्यायिक परिवार में शोक की लहर…

17 hours ago

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पिपरा जटामपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल-अनुकूल कानूनी सेवाओं के…

17 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

17 hours ago

पुलिस की बड़ी सफलता:सर्विलांस सेल ने 101 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्काननहीं

30 लाख रुपये के स्मार्टफोन मालिकों को किए सुपुर्द, तकनीक आधारित पुलिसिंग का दिखा असर…

17 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में 1192 पेड़ों की कटाई पर सवाल

छात्रावास भोजन को लेकर भी उठा मुद्दा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित…

17 hours ago

संविलियन विद्यालय में स्व-गणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)जैतीपुर गढ़िया रंगीन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर 14 मई को…

17 hours ago