जिले में 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस बैठक का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में आगामी 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित बहुउद्देशीय सभागार में संपन्न होगी। बैठक का उद्देश्य पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना तथा सेवानिवृत्त कार्मिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने कार्यालयों में पेंशन प्रकोष्ठ का गठन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। साथ ही, सेवानिवृत्ति से संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह कम से कम एक बार मासिक बैठक आयोजित की जाए। इन बैठकों में पेंशन स्वीकृति, भुगतान, पारिवारिक पेंशन, बकाया एरियर एवं अन्य लंबित मामलों की गहन समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए। प्रशासन की मंशा के अनुरूप, पेंशन से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यालयाध्यक्षों को यह भी निर्देशित किया गया है कि मासिक बैठकों में प्राप्त सभी प्रकरणों एवं उनके निस्तारण की अद्यतन स्थिति को निर्धारित प्रारूप में संकलित कर प्रतिमाह प्रस्तुत करें। पेंशनर्स दिवस की बैठक में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं पेंशन पटल सहायकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बैठक के दौरान पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उनके समाधान हेतु आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। यह जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा दी गई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

20 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago