Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedजमुई में तालाब से अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, गुमशुदा थे...

जमुई में तालाब से अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, गुमशुदा थे दो दिन से

जमुई(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के सोनो थाना क्षेत्र के बलथर पंचायत अंतर्गत बघमादमगी गांव में बुधवार एक तालाब से अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही 50 वर्षीय राजमिस्त्री रितु पंडित के रूप में हुई है।

परिवार के मुताबिक, रितु पंडित सोमवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। देर रात और अगले दिन सुबह तक खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चला। इसके बाद उनकी दूसरी पत्नी रीता देवी ने सोनो थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मृतक के परिजनों में पहली पत्नी गौरी देवी, दूसरी पत्नी रीता देवी और छह बच्चे शामिल हैं। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना मिलने पर झाझा SDPO राजेश कुमार, सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, ASI मनकेश्वर सिंह और SI अभिमन्यु कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुमशुदगी का मामला पहले से दर्ज था। अब शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत पानी में डूबने से हुई या हत्या की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments