October 22, 2024

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

अंजलि नादिग मिस सीनियर पेजेंट इंडिया 2024 की विजेता बनीं

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
पिंच इवेंट की संस्थापक रेखा देसाई की ओर से 55 से 70 वर्ष की महिलाओं के लिए मिस सीनियर पेजेंट इंडिया 2024 का आयोजन किया गया। मुंबई के विलेपार्ले में मुकेश पटेल ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता पद्मिनी कोल्हापुरे, संजय चल, डॉ चेराग बम्बोट, ग्वेन अथिडे और भुवनेश्वरी ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। अंजलि नादिग मिस सीनियर पेजेंट इंडिया 2024 की पहली विजेता महिला बनीं। इस प्रतियोगिता में उपविजेता संचिता नागराज, प्रीति मुंशी, यामिनी नाफडे, सिल्विया फर्नाडिस ने प्रतियोगिता में अनूठी कला प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।