सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत गोष्ठी का आयोजन

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)
बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर रेंजर के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत, एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं को परिवहन से संबंधित नियमों को बताया गया!गोष्ठी को मुख्य अतिथि समाज शास्त्र के प्रोफेसर अमरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सड़क पर बिना सावधानी के यात्रा करना आज बिल्कुल ठीक नहीं है, वर्तमान में लगभग अधिकांशत मौत सड़क दुर्घटना में हो रहीं है “सावधानी हटी,दुर्घटना घटी “का पालन करना होगा, सड़क पर चलते समय वाहन की गति पर नियंत्रण रखना चाहिए!दुपहिया चलाते समय हेल्मेट पहनाना बहुत ही आवश्यक है जेब्रा क्रासिंग और यातायात के नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। चार पहिया वाहन पर बैठते समय सीट बेल्ट लगाना नहीं भूलना चाहिए, इससे हम अपनी रक्षा तो करते ही हैं दूसरों की रक्षा भी होती है। घायल होने की स्थिति में घर के लोग मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान होते है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीत कुमार पांडेय ने किया और छात्र छात्राओं को इसकी शपथ भी दिलायी गई।कार्यक्रम को रोवर रेंजर के डॉ राकेश कुमार सिंह और गायत्री मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मनीष श्रीवास्तव,राजीव पाण्डेय, रवि,राजू,आनंद कुमार रीता के अतिरिक्त अब्दुल,सोमनाथ अंशिका, बुसरा, मुस्कान आदि छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

3 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

3 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago