डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील सदर बहराइच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर एवं नवांगतुक अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसौदिया व अन्य अधिकारियों के साथ आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी लेखपालों को निर्देश दिया कि अमल दरामद से सम्बन्धित निर्णित वादों का अपने रजिस्टर में अंकित कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवायी समय से सुनिश्चित कराये अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवायी की जायेगी, डीएम मोनिका रानी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय दिलायें,इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, पीडी डीआरडीए राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील सदर में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 47 प्रार्थना-पत्रों में 06, महसी में प्राप्त 30 में 02, कैसरगंज में प्राप्त 85 में 08, नानपारा में प्राप्त 34 में 03, पयागपुर में प्राप्त 77 में 08 तथा मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 12 में 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

3 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

3 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago