हवन व भण्डारे के साथ शतचंडी महायज्ञ व रामकथा का हुआ समापन
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सम्पूर्ण जगत को करुणा और शांती का संदेश देने वाले तथागत भगवान गौतम बुद्ध की महापरीनिर्वाण स्थली कुशीनगर के सेमरा धाम में, जगतगुरु तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा हजारों राम भक्तों को सुनाया।मुझे उन्होंने ही कुशीनगर में श्री राम कथा के लिए बुलाया था।उपरोक्त बातें अनंत बिभूषित तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहीं। रामबालक दास त्यागी के संयोजन में आयोजित राम कथा और शतचंडी महायज्ञ में प्रवचन के दौरान अपने मुखार विंद से कही।उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान कथा के अंतिम दिन यह भी कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान शिव में कोई भेद और कोई अंतर नहीं है।यह बात राम भक्त और शिव भक्त लोगों को अच्छी तरह से जान और समझ लेना चाहिए।मुझे इस शक्ति पीठ पर राम कथा में बहुत ही आनंद आया।खासकार रामबालक दास त्यागी और आयोजक मंडल के सभी पदाधिकारियों और सहयोगिओं की सराहाना किये बिना, मेरी बात अधूरी रह जायेगी।यूपी के इस पूर्वांचल में राम कथा के आयोजन से सनातन धर्म का प्रचार प्रसार हुआ है यही इस महायज्ञ और राम कथा की एक बड़ी उपलब्धि कही जायेगी।
इस मौके पर भाजपा सांसद विजय कुमार दूबे पूर्व विधायक शम्भू चौधरी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गंगोत्री देवी जायसवाल,वशिष्ठराय ब्लॉक प्रमुख तमकुहीराज,शकुंतला पांडेय,हैप्पी शुक्ला,राणाप्रताप सिंह,पशुपतिनाथ शुक्ला,अनिल निर्मल,पशुपतिनाथ जायसवाल,संत लोकेश दास ,पत्रकार अभय पांडेय,मिथलेश मद्देशिया आनंद मद्देशिया अभिनेता/गायक धर्मेन्द्र खरवार,विकास मौर्य,पंकज प्रसाद गौंड,टुन टुन मिश्रा,हरिकेश कुशवाहा,सतिश शुक्ला,सुभाषपति देवी खरवार के अलावा श्रीराम के हजारों भक्तों ने राम कथा का श्रवण किया।
वैश्विक तनाव, कच्चे तेल और शेयर बाजारों में उथल-पुथल: निवेशकों की बढ़ती धड़कनों के बीच…
पेपर लीक और परीक्षा माफिया के दौर में सीबीएसई की नई व्यवस्था क्यों बनी छात्रों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)तहसील रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने शनिवार…
90 शिकायतों में 8 का मौके पर निस्तारण, मिड डे मील में केवल खिचड़ी परोसने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मालदह उपकेंद्र पर शनिवार को आयोजित 33/11 केवी विद्युत मेगा…