जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज में जागरूकता अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित

कानूनी जानकारी से सशक्त होंगी महिलाएं- राकेश श्रीवास्तव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश के संयुक्त निदेशक अभियोजन, महराजगंज तथा जवाहरलाल नेहरू स्मारक पी.जी. कालेज के संयुक्त तत्वाधान में छात्राओं में जागरूकता अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में संयुक्त निदेशक अभियोजन राकेश श्रीवास्तव ,ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी संजय शुक्ला , सहायक अभियोजन अधिकारी अनूप कुमार सिंह महाविद्यालय की मिशन शक्ति की संयोजक डॉ नंदिता मिश्रा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा एवं भूगोल विभाग प्रभारी दिवाकर सिंह महिला थाना प्रभारी सहित उपस्थित रही। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक अभियोजन अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने छात्रों को जागरुक करते हुए एनसी आरबीके के आंकड़ों के साथ यह बताने का प्रयास किया कि आज यदि महिलाएं जागरूक रहेगी तो तत्परता के साथ उन्हें पुलिस के साथ कानूनी सहायता भी सरकार द्वारा तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है और इसके अंतर्गत प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से चर्चा की जिसमें विशाखा दिशा निर्देश का स्कूल कॉलेज एवं कार्य स्थलों पर कैसे क्रियान्वयन हो बताया।
अतिथि अभियोजन अधिकारी संजय शुक्ला ने छात्राओं को जागरुक करते हुए बताया कि भय मुक्त समाज में कानून उनके साथ खड़ा है उनको अपने साथ होने वाले किसी भी घटना को तत्काल सूचित करें उन्होंने डिजिटल एवं ऑनलाइन होने वाले अपराध से भी सावधान रहने व उसके बचाव के उपाय बताएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त निर्देशक अभियोजन राकेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में स्त्रियों को निडरता के लिए कानून की जानकारी व प्रक्रिया का ज्ञान आवश्यक है अभियोजन विभाग लगातार कालेज में इस तरीके के कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है किंतु कानून का दुरुपयोग न हो ऐसी भी व्यवस्था होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय में मिशन शक्ति की संयोजक डॉ नंदिता मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में दिवाकर सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों का इस जागरूकता संगोष्ठी में सहभागिता करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Karan Pandey

Recent Posts

मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया गया आत्मविश्वास

वीर बाल दिवस @2047 : कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम के सजीव संबोधन का आयोजन, मेधावी…

5 minutes ago

चोरी की बाइक के साथ नाबालिग अपराधी धराए

थाना बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 बाल अपचारी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध…

14 minutes ago

श्रम पंजीयन से खुलेगा कल्याण योजनाओं का रास्ता

सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं पर मजदूर पाठशाला, पंजीयन से मिलेगा जन्म से मरण…

25 minutes ago

स्व. बालेश्वर प्रसाद की पुण्यतिथि पर शिक्षा और समाज निर्माण पर हुआ विचार-मंथन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय…

33 minutes ago

मजदूर-किसानों के हक की लड़ाई जारी रखेगी कम्युनिस्ट पार्टी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने रांची में धूमधाम से मनाया शताब्दी वर्ष समारोह रांची (राष्ट्र की…

43 minutes ago

अक्षर साथी निभाएंगे अहम भूमिका, साक्षर भारत की ओर मजबूत कदम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।भारत सरकार द्वारा संचालित केंद्र प्रायोजित योजना नवभारत साक्षरता कार्यक्रम (NILP),…

49 minutes ago