मजदूर-किसानों के हक की लड़ाई जारी रखेगी कम्युनिस्ट पार्टी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने रांची में धूमधाम से मनाया शताब्दी वर्ष समारोह


रांची (राष्ट्र की परम्परा)।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य कार्यालय, रांची में भव्य शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया। समारोह की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण से हुई, जिसे पार्टी के राज्य सचिव कामरेड महेंद्र पाठक ने संपन्न कराया। इसके पश्चात शहीद वेदी पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव कामरेड इम्तियाज खान ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ नेता धर्मवीर सिंह ने किया। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केक काटकर एवं मिठाइयाँ बाँटकर उत्सव मनाया गया।

ये भी पढ़ें – फर्जी एस्कॉर्ट वेबसाइटों से ठगी करने वाला गिरोह पुलिस के शिकंजे में

सभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में हुई थी। सौ वर्षों के संघर्षपूर्ण इतिहास में पार्टी ने शोषण, अन्याय और दमन के खिलाफ लगातार आवाज उठाई है। अंग्रेजी शासन से लेकर आज़ादी के बाद तक पार्टी ने मजदूरों, किसानों, छात्रों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी है।
उन्होंने वर्तमान राजनीतिक व आर्थिक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बन रही है। राष्ट्रीय संपदाओं को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है और आम जनता की आवाज दबाने के प्रयास हो रहे हैं। ऐसे में कम्युनिस्ट पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह देश को नई आर्थिक गुलामी से बचाने, जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा की रक्षा करने तथा वंचित तबकों की आवाज बनने के लिए संघर्ष को और तेज करे।
समारोह के दौरान गगनभेदी नारों के साथ पार्टी के 100 वर्षों के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर पार्टी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

2 days ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

2 days ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

2 days ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

2 days ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

2 days ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

2 days ago