चोरी की बाइक के साथ नाबालिग अपराधी धराए

थाना बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 बाल अपचारी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध शराब-बियर बरामद


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बनकटा पुलिस द्वारा विगत रात्रि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर जंजीरहा प्राथमिक विद्यालय के पास दबिश देकर दो बाल अपचारियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 पाउच ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब (कुल 3.6 लीटर), 14 केन किंगफिशर बीयर (कुल 7 लीटर) तथा चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

ये भी पढ़ें – सिसवा राजा में गूंजे वैदिक मंत्र, 250 कन्याओं की कलश यात्रा से श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

बरामद मोटरसाइकिलों में एक सुपर स्प्लेंडर (वाहन संख्या BR 04AA 9994) और दूसरी पैशन प्रो (वाहन संख्या BR 29V 6621) शामिल है। इस मामले में थाना बनकटा पर मु0अ0सं0 171/2025 धारा 317(2), 341(2) बीएनएस एवं 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, कांस्टेबल आज्ञाराम कन्नौजिया, कांस्टेबल आशीष तिवारी एवं कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

2 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

2 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

3 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

3 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago