प्रदेश स्तरीय क्रिकेट में प्रतिभाग करेंगी पंचायत इंटर कालेज की छात्राएं

पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी है जरूरी – धीरेन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। माध्यमिक विद्यालयों के लिए आयोजित 68 वीं प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर 17 तथा अंडर -19 बालिका वर्ग में महराजगंज जनपद से 10 छात्राओं का प्रदेशीय क्रिकेट में प्रतिभाग करने के लिए चयन हुआ है। इसमें पंचायत इंटरमीडिएट कालेज परतावल बाजार की कुल चार छात्राएं चयनित हुई है। विगत दिनों महावीर इंटर कालेज फाजिलनगर, कुशीनगर में संपन्न मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंडल स्तरीय क्रिकेट टीम का चयन किया गया था। विद्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के लिए खेलने वाली छात्राओं में श्रेया सोनी, शालू सिंह, अंबिका सिंह तथा सविता पटेल को सम्मानित कर उन्हें किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है। मुझे पूरा विश्वास है कि चयनित छात्राएं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दीन बन्धु शुक्ल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता मैनपुरी जनपद में आयोजित होगा जिसमें प्रतिभाग करने के लिए मंडलीय टीम के साथ विद्यालय की छात्राएं 15 नवंबर को जाएंगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 15 से 19 नवंबर के मध्य आयोजित होगा। इस दौरान युवा समाजसेवी अमन शांडिल्य ,खेल अध्यापक नबी आलम अंसारी, अजय सैनी, अजीत श्रीवास्तव, डॉ अंशुमान त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह,आनंद सोनी ,रवि प्रकाश द्विवेदी तथा आलोक उपाध्याय उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

6 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

9 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

10 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 day ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago