स्व. बालेश्वर प्रसाद की पुण्यतिथि पर शिक्षा और समाज निर्माण पर हुआ विचार-मंथन


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद की 18वीं पुण्यतिथि विद्यालय प्रांगण में श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक वातावरण के बीच मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संजय यादव रहे। उन्होंने स्व. बालेश्वर प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में संजय यादव ने कहा कि स्व. बालेश्वर प्रसाद शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम मानते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु अनेक विद्यालयों की स्थापना कर क्षेत्र को नई दिशा दी।

ये भी पढ़ें – यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 116 वाहनों का ई-चालान, 2 सीज

मुख्य अतिथि ने कहा कि स्व. बालेश्वर प्रसाद द्वारा बोया गया शिक्षा का बीज आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है, जिससे हजारों विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं परिवारजनों की सराहना करते हुए कहा कि वे आज भी उनके आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
समारोह के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल, ओमप्रकाश यादव, चंद्रशेखर गुप्ता, मनिंदर गुप्ता एवं विद्यालय के प्राचार्य राजेश गुप्ता ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मान किया।

ये भी पढ़ें – खेल सिर्फ जीत या पदक के लिए नहीं, चरित्र निर्माण और टीमवर्क का माध्यम हैं: पुष्पा चतुर्वेदी

कार्यक्रम का सफल संचालन त्रिलोकी पांडे ने किया, जबकि अध्यक्षता नरेंद्र गुप्ता ने की। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. बालेश्वर प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

16 minutes ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

34 minutes ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

46 minutes ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थापना दिवस पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पंचवटी व हरिशंकरी पौधों का रोपण-वितरण, श्रद्धालुओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

अधिवक्ताओं ने चुनी नई टीम, वैभव कांत मिश्र अध्यक्ष और ऋषिराज मिश्रा मंत्री

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने…

3 hours ago