संस्था ने बांटे पानी की बोतल और गमछा
अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। मजदूर दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था दि आयुष्मान फ़ाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल करते हुए मेहनतकश मजदूरों के बीच पानी की बोतलें और गमछे वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य मजदूरों को गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करना था। फाउंडेशन के सदस्यों ने विभिन्न कार्यस्थलों और सड़कों पर काम कर रहे मजदूरों से संपर्क कर उन्हें पानी की बोतल उपलब्ध कराया और गर्मी से राहत के लिए गमछे वितरित किए। फाउंडेशन के प्रद्युम्न गुप्ता और मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि मजदूर हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनका सम्मान व सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। फाउंडेशन की पहल को राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने भी सराहा। लोगों का मानना है कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास मजदूरों के प्रति समाज की संवेदना को दर्शाते हैं और सामूहिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर पवन पटेल, रोहित यादव, सत्यप्रकाश गांधी पांडेय, अभिमन्यु यादव मौजूद रहे।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…