देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रामपुर कारखाना ब्लॉक के सभागार में युवा कल्याण विभाग के द्वारा सत्र 2022-23 में रामपुर कारखाना विधानसभा के चयनित 35 युवक एवं महिला मंगल दलों को खेलखुद प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया द्वारा उपस्थित सभी युवक एवं मंगल दलों को खेलकूद सामग्री प्रदान किया गया। उन्होंने मंगल दलों को ग्राम पंचायत स्तर पर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया, जिससे की देवरिया खेल के क्षेत्र में प्रदेश,देश और फिर विश्व पटल पर भारत को प्रतिनिधित्व करे। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के इस सपने को पूरा करने हेतु जल्द ही मिनी स्टेडियम का निर्माण करवाया जायेगा।
अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय ने विधायक सुरेंद्र चौरसिया का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मंगल दलों को प्राप्त खेल सामग्री का प्रयोग ग्रामीण स्तर पर मनरेगा द्वारा बन रहे खेल मैदानों में विभिन्न खेलों का आयोजन और संचालन हेतु प्रेरित किया। मंगल दलों का गठन प्रत्येक ग्राम पंचायत में युवा कल्याण विभाग द्वारा कराया जाता है। इन मंगल दलों द्वारा ग्राम में स्वच्छता अभियान ,वृक्षारोपण ,नशामुक्ति, रक्तदान,जल संरक्षण इत्यादि से संबंधित विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते है।इस वर्ष युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में चयनित प्रति मंगल दल को 5 वॉलीबॉल, 5 फुटबॉल, 1 नेट,1 एयर पंप और युवक मंगल दल हेतु 1 फिटनेस ट्यूब तथा महिला मंगल हेतु 3 स्किपिंग रोप खेल प्रोत्साहन सामग्री के रूप में वितरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर तारकेश्वर नाथ तिवारी, रामअरघ पासवान, पवन, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रामपुर कारखाना निखिल आनंद और भटनी नीरज मिश्र उपस्थित थे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…