चौपाल के माध्यम से सीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की जनसमस्याएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने अपराह्न 01 बजे ग्राम पंचायत – चकरवाधूस, विकास खण्ड रामपुर कारखाना में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया। ग्राम चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी रामपुरकारखाना, सहायक विकास अधिकारी, कृ०रक्षण, भूपेन्द्र राय ग्राम सचिव, लेखपाल, ए०एन०एम०, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामवासीगण उपस्थित थे।
चौपाल में निरीक्षण के समय तक कुल – 05 शिकायतें प्राप्त थीं, जिनमें 01 परिवार रजिस्टर का नकल उपलब्ध करवाने, 01 शिकायत नाली विवाद, 03 शिकायतें वृद्धावस्था पेंशन दिलाये जाने की मांग करने के संबंध में थी। मौके पर ही परिवार रजिस्टर का नकल आवेदनकर्ता को उपलब्ध करा दिया गया। नाली विवाद के निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल को भेजकर प्रकरण का आज ही निस्तारण करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। वृद्धावस्था पेंशन के संबंध में प्राप्त 03 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी, रामपुरकारखाना को निर्देशित किया गया। कुछ ग्रामवासियों द्वारा राशन कार्ड बनाये जाने की मांग की गयी, पर यूनिट के अनुसार यह ग्राम संतृप्त है, ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि इसकी जाँच करा लें तथा जो भी व्यक्ति राशन हेतु पात्र पाया जाए उका कार्ड बनाये जाने हेतु अपात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड कटवाते हुए बनवायें।
चौपाल के उपरान्त पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि यह भवन पुराना है जिसके कायाकल्प द्वारा जीर्णोद्धार कराया गया है। इस पंचायत भवन के पीछे तालाब है जिसमें नाबदान का पानी गिर रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि सोख्ता गड्ढा का निर्माण कराते हुए उसी में नाबदान का पानी गिराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

1 second ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago