राष्ट्रीय आय योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में बच्चों का चयन

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में बरहज ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया है, जिसमें कंपोजिट विद्यालय करायल उपाध्याय के दिव्यांशु गौतम पीएम श्री विद्यालय बारादीक्षित की सुप्रिया गिरी, मानस दीक्षित, शिवराज, संतोषी, रंजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय करायल शुक्ला के जाकिर अली, नितेश सागर, कंपोजिट विद्यालय बढ़या हरदो के आर्यन, चांदनी, कंपोजिट विद्यालय बड़कागांव के राजू भारती, कृतिका और पीएम श्री विद्यालय महेन के आदित्य प्रजापति व अंकुश ने इस परीक्षा में बाजी मारी है। बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन पर खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने कहा है कि इन बच्चों के गुरुजनों के बेहतर शिक्षण कार्य व मेहनत का परिणाम है कि, यह बच्चे इस परीक्षा को उत्तीर्ण किए हैं ।वहीं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बरहज के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश चंद्र ने इस परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस परीक्षा में विद्यालयों के शिक्षक विनय सोनकर, विजय खरवार, गीता कुमारी, नौशाद अहमद, देवेंद्र सिंह, संजय कुमार, दिनेश यादव, शैलेंद्र सिंह, हृदेश दीक्षित, प्रवीण दीक्षित, यशवंत यादव, चित्रा सिंह, मनोज कुमार, रीना जायसवाल, शैलेंद्र केवट का विशेष योगदान रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

8 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

8 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

9 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

9 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

9 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

9 hours ago