महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता के लिए चयन 21 दिसम्बर को

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। खेल निदेशालय उ0प्र0,लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 हैण्डबाल एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन  26 से 29 दिसम्बर तक जिला खेल कार्यालय, बाराबंकी में किया जा रहा है। यह जानकारी क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 21 दिसम्बर को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 23 दिसम्बर को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर महिला हैण्डबाल वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 26 से 29 दिसम्बर तक जिला खेल कार्यालय, बाराबंकी में आयोजित प्रदेश समन्वय स्तरीय सीनियर महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
Karan Pandey

Recent Posts

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

2 minutes ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

3 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

3 hours ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

4 hours ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

4 hours ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

5 hours ago