श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्रावि सुखपुरा नंबर एक पर कार्यरत सहायक अध्यापक सुरेंद्र सिंह के असमय निधन से मर्माहत शिक्षकों ने ब्लॉक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में उनके सरल स्वभाव और व्यक्तित्व को याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि सुरेंद्र सिंह जी हमारे संघर्षों के साथ ही थे। वे हमेशा शिक्षक हित में सोचते थे। ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ब्लॉक को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। मंत्री संजय दुबे ने कहा कि उनका सरल स्वभाव हम सभी को प्रभावित करता था। श्रद्धांजलि सभा को उमेश सिंह, विनय पांडे, व्यास जी यादव, आनंद पांडे, उपेंद्र यादव, धनु यादव, मनीष सिंह, उर्मिला देवी, दीपक आदि ने संबोधित किया। स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह की चार पुत्री है। उनके परिवार को ब्लॉक की परंपरा के अनुसार तात्कालिक सहायता हेतु एक लाख का सहयोग राशि दिया गया। यह राशि प्राथमिक शिक्षक संघ बेरुआरबारी द्वारा उनके घर जाकर उनकी पुत्री को दी गयी। श्रद्धांजलि सभा में अजय पांडे, संतोष गुप्ता, हरिवंश शुक्ला, सत्य कुमार सिंह, सत्य प्रकाश दुबे, अमित रंजन सिंह, संतोष चौबे, मुन्ना चौरसिया, प्रेमलता गुप्ता, सुमन सिंह, उर्मिला सिंह, अनु, रासबिहारी, शशि भूषण सिंह, आनंद पांडे, मनीष सिंह, प्रवीण सिंह, अविनाश सिंह, जमाल अहमद आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन चंद्रकांत पाठक ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

6 minutes ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

1 hour ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

2 hours ago

किशोरी के बयान के बाद बढ़ीं धाराएं, सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे गए

नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

करनई की सड़कों पर संकट! तीन प्रमुख मार्ग बदहाल, हजारों ग्रामीण परेशान

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…

3 hours ago

चिता की आग में मीट पकाने का आरोप पड़ा भारी, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…

3 hours ago