मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प


नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मोबाइल रिचार्ज को लेकर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ऐसे ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया है, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती। नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को Voice और SMS Only Special Tariff Voucher (STV) उपलब्ध कराने होंगे, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बिना डेटा वाला प्लान चुन सकेंगे।
TRAI के नए प्रावधानों के मुताबिक, जहां टेलीकॉम कंपनियां Voice, SMS और Data वाले STV उपलब्ध कराती हैं, वहां संबंधित 30 दिन या उससे कम की वैधता अवधि के लिए Voice-SMS Only STV भी उपलब्ध कराना होगा। इससे केवल कॉल और SMS इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अनावश्यक डेटा के लिए भुगतान करने से बचने का विकल्प मिलेगा।
हर महीने एक ही तारीख पर रिन्यू का विकल्प
नए प्रावधानों में ऐसा STV उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था है, जिसकी वैधता हर महीने उसी तारीख को समाप्त हो और ग्राहक उसी तारीख को उसे दोबारा रिचार्ज कर सके। यदि किसी महीने वह तारीख मौजूद नहीं है, तो उस महीने की अंतिम तारीख को रिन्यूअल माना जाएगा।
इसके अलावा, टेलीकॉम कंपनियों को छोटी अवधि वाले प्लान के अतिरिक्त उससे अधिक वैधता वाला कम से कम एक Voice-SMS Only STV भी उपलब्ध कराना होगा। ऐसे प्लान की कीमत तय करते समय उचित टैरिफ कटौती का प्रावधान भी किया गया है।
डेटा की जरूरत नहीं तो मिलेगा अलग विकल्प
TRAI का यह कदम खास तौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी हो सकता है, जो मोबाइल फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से बातचीत और SMS के लिए करते हैं। ऐसे ग्राहकों को डेटा सहित अनिवार्य पैक लेने के बजाय अपनी जरूरत के अनुरूप Voice-SMS Only प्लान चुनने का विकल्प मिलेगा।
TRAI के मुताबिक, पहले उपलब्ध Voice-SMS Only STV में छोटी अवधि वाले विकल्पों की कमी देखी गई थी और कई प्लान अपेक्षाकृत लंबी वैधता पर केंद्रित थे। नए नियमों का उद्देश्य अलग-अलग जरूरत और भुगतान क्षमता वाले उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ विकल्प बढ़ाना है।
ड्राफ्ट पर मिलीं 1,132 प्रतिक्रियाएं
TRAI ने इस व्यवस्था के लिए 7 अप्रैल 2026 को ड्राफ्ट संशोधन जारी कर हितधारकों से सुझाव मांगे थे। नियामक को ड्राफ्ट पर कुल 1,132 प्रतिक्रियाएं मिलीं। इसके बाद 15 जून 2026 को Open House Discussion आयोजित किया गया और प्रतिक्रियाओं तथा अपने विश्लेषण के आधार पर अंतिम नियम तैयार किए गए।
TRAI की आधिकारिक जानकारी के अनुसार Voice और SMS Only Packs में डेटा शामिल नहीं होता और ऐसे प्लान अलग-अलग वैधता अवधि के साथ उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

15 minutes ago

18 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…

2 hours ago

मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर बरहज पहुंचे शिवपाल यादव, ओम प्रकाश राजभर पर साधा निशाना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी चिंतक, लेखक और पूर्व सांसद स्वर्गीय…

2 hours ago

UP Polytechnic 2026: सीटें तय, नियम सख्त; इन संस्थानों में कई डिप्लोमा कोर्स होंगे बंद

UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…

8 hours ago

अब कागजी नहीं होगा पशुपालन प्रशिक्षण, बस्ती केंद्र पर मिलेगा प्रैक्टिकल ज्ञान

आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…

9 hours ago

IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित

https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…

9 hours ago