Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedमुंबई के घाटकोपर में सुरक्षा दीवार ढही

मुंबई के घाटकोपर में सुरक्षा दीवार ढही

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )मुंबई में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। रात को जब बरसात तेजी से हो रही थी ।उस दौरान घाटकोपर के इंदिरानगर 2 में सिद्धेश्वर चॉल में सुरक्षा दीवार सुबह करीब 3 बजे ढह गई। इस चॉल में 10/15 घर हैं और दीवार दो घरों के पास ढह गई, जिससे घर के पास बड़ी मात्रा में पत्थर गिरे। विजय जायसवाल को रात में ही दमकल विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी तरह की जनहानि या घरों को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, इस चॉल में आधी सुरक्षा दीवार रात में ढह गई और कुछ दीवारें ढहने की स्थिति में हैं। चॉल में छोटे बच्चे खेलते हैं और चूंकि नागरिकों की आवाजाही बहुत रहती है। सौभाग्य से दीवार रात में ढह गई, वरना दुर्घटना घटित हो सकती थी। वहीं इस चॉल के नागरिकों ने मांग की है कि मनपा शेष सुरक्षा दीवार, जो ढहने की स्थिति में है, को गिरा दे और नई सुरक्षा दीवार बनाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments