जिला कारागार देवरिया का सचिव ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जे0पी0यादव के मार्गदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जिला कारागार देवरिया के बैरकों, पाकशाला तथा चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव इशरत परवीन फारूकी द्वारा सर्वप्रथम वहॉ उपस्थित निरूद्ध बंदियों का हाल-चाल जाना गया तथा उनकों विधिक जानकारियॉ दी गयी। सचिव द्वारा जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला में निरंतर स्वच्छता बनायें रखने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार के बैरक में निरूद्व बंदी मदन मिश्रा को विधिक सहायता व लोटन, तथा अर्जुन को दवा की व्यवस्था कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया। सचिव द्वारा जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक का निरीक्षण करते हुये कहा कि यदि किसी बंदी को अपने मामलें में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर विधिक सहायता ले सकता हैं। तथा कारागार के पी0एल0वी को बन्दियों के समस्याओं को चिन्ह्रित करके आवश्यक सुझाव हेतु निर्देशित किया।
इस निरीक्षण के दौरान जेल कारापाल राजकुमार, उप कारापाल वन्दना त्रिपाठी एवं वन्दना, एंव कारागार फार्मासिस्ट दीपक, इत्यादि बन्दीरक्षक उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago