सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के सोहनाग मोड़ पर नामित सभासद जवाहर जायसवाल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ0 प्रवीण तोगड़िया का स्वागत किया गया।
सलेमपुर में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम हिन्दू ही आगे का लक्ष्य रख कर काम कर रहे है।जैसे भगवान राम को सुन्दर मन्दिर मिला, वैसे ही हर हिन्दू को सुंदर घर मिले। बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों को फसल की अच्छी कीमत मिले। हमारा संगठन इस पर काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों के दिल मे राम और रामचरित मानस है। ऐसे में कुछ लोगों के कुछ कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए राम, रामचरित मानस का विरोध कर रहे हैं।उक्त अवसर पर नागेन्द्र सिंह सूबेदार सिंह,जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल,अजय दूबे वत्स,राकेश राजभर,मनीष चौरसिया, सुमित कुशवाहा, धीरज पासवान ,नीकु मिश्र,सतेंद्र वर्मा,विशाल गुप्ता,राजन शुक्ल,विकास,दुर्गेश जायसवाल,अमित यादव,चंदन,राहुल आदि मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…
गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…
सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…
एक ही जगह 6 घंटे में दो हादसे, पहले श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी फिर…
समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…