राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण का परिणाम हुआ घोषित

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई०टी०आई०) में सत्र 2025 (छ माह), सत्र 2025-26 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2025-27 (दो वर्षीय) का द्वितीय चरण का चयन परिणाम घोषित किया गया है। चयन परिणाम के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश निम्नवत् है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाईट http://www.scvtup.in अथवा http://www.upvesd.gov.in/dte देखें। प्रथम चरण के प्रवेश की तिथि 19.07.2025 से 24.07.2025 तक (अवकाश सहित) निर्धारित है। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर क्लिक करें, एवं अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित करें। यदि अभ्यर्थी का चयन हुआ है, तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिंट यह प्राप्त कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन में दिये गये मोबाइल नम्बर पर चयनित अभ्यर्थी को उसके चयन की सूचना एसएमएस द्वारा भी दी जा रही है। चयन न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी। प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति. समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उसकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित मऊ जनपद के राजकीय/निजी/पी०पी०पी० संस्थाओं के प्रधानाचार्यों / प्रबन्धकों से अन्तिम निर्धारित तिथि के पूर्व सम्पर्क करके संस्थान में उपलब्ध प्रवेश लिस्ट से जॉच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश लें। अभ्यर्थी बुलावा पत्र में अंकित विवरण के अनुसार राजकीय एवं निजी संस्थान में प्रवेश के समय अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग लेने की स्थिति के अनुसार FREEZE (स्थिर) एवं FLOAT (विस्थापित) उपरोक्त दोनो विकल्पो में से किसी एक विकल्प का चयन करते हुए प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी राजकीय/पी०पी०पी०/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से सम्पर्क कर सकता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

2 minutes ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

7 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

7 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

7 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

7 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

8 hours ago