पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह संगठन के सरगना मसूद अजहर का बड़ा भाई था। सोमवार (30 मार्च 2026) की शाम उसकी मौत की खबर सामने आई, जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

आतंकी गतिविधियों में निभाता था अहम भूमिका

ताहिर अनवर जैश-ए-मोहम्मद के सैन्य मामलों का प्रमुख बताया जाता था। वह आतंकियों की ट्रेनिंग, ट्रेनिंग कैंप के संचालन और हथियारों की व्यवस्था जैसे अहम काम संभाल रहा था। साल 2001 से संगठन की गतिविधियों में उसकी सक्रिय भूमिका रही है।

हेडक्वार्टर में परिवार के साथ रह रहा था

जानकारी के अनुसार, ताहिर अनवर बहावलपुर स्थित जैश के नए हेडक्वार्टर ‘मरकज उस्मान ओ अली’ में अपने परिवार के साथ रह रहा था। यहीं से वह संगठन की गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

ये भी पढ़े – बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

पहले भी हमले में हुआ था घायल

सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में ताहिर अनवर और उसका बेटा घायल हुए थे, हालांकि उस समय उनकी जान बच गई थी। लेकिन अब उसकी अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जनाजे में आतंकी संगठन के सदस्य मौजूद

रिपोर्ट्स के अनुसार, ताहिर अनवर का नमाज-ए-जनाजा संगठन के मुख्यालय में ही अदा किया गया, जिसमें मसूद अजहर समेत संगठन से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर

ताहिर अनवर की मौत की खबर पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। हालांकि उसकी मौत के कारणों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे मामला और अधिक रहस्यमय बन गया है।

ये भी पढ़े – जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

Karan Pandey

Recent Posts

थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और फरियादियों को राहत दिलाने के उद्देश्य…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 20 हजार रुपये

बरियारपुर की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कराई धनराशि वापस देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 30 हजार रुपये

भलुअनी साइबर पुलिस टीम की कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस के प्रति जताया आभार देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago

तीन दिन से ठप कुशीनगर की स्वास्थ्य व्यवस्था

12 अक्टूबर को लखनऊ में होगा घेरा डालो-डेरा डालो महा आंदोलन कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

गैस सिलेंडर की मरम्मत के दौरान हादसा, आग की चपेट में आए चार लोग; मेडिकल कॉलेज में भर्ती

गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग, चार लोग झुलसे; बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल…

2 hours ago