शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता, अधिकारी न करे लापरवाही, गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें निस्तारण :- जिलाधिकारी
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील घोसी में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील घोसी में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 113 शिकायतें आई, जिनमें से 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। 03 टीमें मौके पर भेजी गई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 82,पुलिस विभाग से 09, ग्राम विकास विभाग से 09 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करे।लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन , उप जिलाधिकारी घोसी, तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का…
14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…
पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…
कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…