भाजपा और लोजपा के बीच सीट बंटवारे का तनाव, गठबंधन पर सवाल

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर विवाद बढ़ गया है। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के फोन कॉल के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चल रही है।

भाजपा ने गठबंधन में टूट की आशंका के मद्देनजर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय को चिराग पासवान से वार्ता करने का जिम्मा सौंपा है। भाजपा की ओर से चिराग पासवान को 22 सीटों का प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन लोजपा नेता कुछ महत्वपूर्ण सीटों को लेकर अड़े हुए हैं।

बैठक की अध्यक्षता सांसद अरुण भारती कर रहे हैं। इसमें सभी सांसदों, प्रदेश अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी इस बैठक में किसी बड़े राजनीतिक निर्णय की तैयारी कर रही है। हालांकि, चिराग पासवान खुद दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में भाग लेंगे।

चिराग पासवान चाहते हैं कि लोजपा को वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई जैसे जिलों में चुनावी मौका मिले, क्योंकि इन लोकसभा क्षेत्रों में उनकी पार्टी का मजबूत जनाधार है। इसके अलावा गोविंदगंज सीट, राज्यसभा या विधान परिषद की एक सीट और एक बड़ा मंत्रालय भी उनकी मांग में शामिल है।

इस विवाद के बीच एनडीए की सीट शेयरिंग की जटिलता और गठबंधन में संभावित तनाव ने बिहार विधानसभा चुनाव के समीकरण को और पेचीदा बना दिया है।

ये भी पढ़ें –विजन 2035 के तहत भारत-यूके रिश्तों को नई उड़ान, व्यापार और टेक्नोलॉजी साझेदारी पर हुआ फोकस

ये भी पढ़ें –अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं पर इलाहाबाद HC की गहन पड़ताल

Editor CP pandey

Recent Posts

बहराइच: सशस्त्र सीमा बल द्वारा लोहड़ी पर्व का उल्लासपूर्ण आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा स्थित 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के मुख्यालय परिसर…

6 minutes ago

बहराइच: असहाय और निराश्रित लोगों को वितरित किए गए कंबल, खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रहीम नगर धोबाही के प्राथमिक…

12 minutes ago

Punjab Bomb Threat: अमृतसर और मोगा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अमृतसर के कई…

30 minutes ago

Thailand Train Accident: हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट की क्रेन गिरने से बड़ा हादसा, 19 की मौत, 80 घायल

थाईलैंड (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर थाईलैंड में बुधवार सुबह एक भीषण रेल हादसे ने पूरे…

48 minutes ago

Iran Protest Crisis: ईरान में 2,571 मौतें, ट्रंप की खुली चेतावनी—‘प्रदर्शन जारी रखें, मदद रास्ते में है’

ईरान में 28 दिसंबर से जारी भीषण विरोध प्रदर्शनों के बीच हालात लगातार गंभीर होते…

1 hour ago

शरद पवार–अजित पवार की नजदीकी पर सियासी हलचल तेज

नगर निकाय चुनावों में सियासी संकेत: फडणवीस बोले— एनसीपी के दोनों गुटों के साथ आने…

1 hour ago