स्टेशन पर पोल से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद होगा कारणों का खुलासा?

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के भटनी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव रेलवे सिग्नल पोल से गमछे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और स्थानीय थाने की टीम ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान तरकुलवा थाना क्षेत्र के हरपुर निजाम निवासी 35 वर्षीय सुनील राव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह लगभग साढ़े सात बजे प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी छोर पर यात्रियों ने युवक को लटका देखा और तुरंत रेलवे कर्मचारियों को सूचित किया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के पैर पर “अपनी मर्जी से कर रहा हूं” लिखा था। साथ ही एक मोबाइल नंबर भी अंकित था, जिसके आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर पहचान की पुष्टि की। परिजनों ने बताया कि सुनील सोमवार रात से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के संघर्ष या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है, लेकिन हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया गया है।

भटनी थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, “मृतक के पैर पर लिखे संदेश से प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत होती है, फिर भी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।”

इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और दहशत का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें –भाजपा और लोजपा के बीच सीट बंटवारे का तनाव, गठबंधन पर सवाल

ये भी पढ़ें –अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं पर इलाहाबाद HC की गहन पड़ताल

rkpnews@desk

Recent Posts

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

1 hour ago

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती से लेकर साईं बाबा की पुण्यतिथि तक, जानिए आज का इतिहास

15 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म…

2 hours ago

गुरुवार का राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और आज के उपाय

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2026: सौभाग्य योग में किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें…

2 hours ago

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

10 hours ago