बहराइच: असहाय और निराश्रित लोगों को वितरित किए गए कंबल, खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रहीम नगर धोबाही के प्राथमिक विद्यालय परिसर में खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अक्षय वर लाल गौड़ रहे। उन्होंने सामूहिक खिचड़ी भोज से पहले सरकार की योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।

पूर्व सांसद अक्षय वर लाल गौड़ का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अक्षय वर लाल गौड़ ने कहा कि
“गरीब और असहाय लोगों की मदद करने से मनुष्य के जीवन में सच्चे सुख की अनुभूति होती है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सहयोग को बढ़ावा देते हैं।”

सरकारी योजना का उद्देश्य: जरूरतमंदों को राहत

कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने कहा कि कंबल वितरण का मुख्य उद्देश्य गरीब और वंचित वर्ग को ठंड से राहत प्रदान करना है। यह एक सरकारी योजना के तहत संचालित कार्यक्रम है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सहायता मिल सके।

ये भी पढ़ें – Punjab Bomb Threat: अमृतसर और मोगा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सामाजिक समरसता का प्रतीक बना खिचड़ी भोज

ग्राम प्रधान अतुल कुमार सिंह ने कहा कि
“समरसता भोज से समाज में फैला भेदभाव खत्म होता है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं तथा गरीबों को संबल प्रदान करते हैं।”

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक अखंडता को मजबूत करते हैं और नियमित रूप से होने चाहिए।

भाजपा नेताओं ने बताया परोपकार का महत्व

भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य बेचे लाल जायसवाल ने कहा कि
“सच्चा मनुष्य वही है जो दूसरों के काम आए। परोपकार ऐसा गुण है, जिससे जीवन में सुख और संतोष की प्राप्ति होती है।”
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य पिंटू गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में राजस्व विभाग से तहसीलदार रवि रविकांत द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, राजस्व निरीक्षक मिश्री लाल पाल, लेखपाल लल्लू प्रसाद, दिग्विजय यादव, कुलदीप वर्मा, सहित दुर्गेश सिंह, मनीष वर्मा, उपेंद्र यादव, मनीष बरनवाल, अतुल वर्मा मौजूद रहे।
वहीं भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह, आनंद जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

अंधविश्वास नहीं, विज्ञान पर करें भरोसा; ग्रामीणों की जागरूकता ही समाज की असली ताकत

अंधविश्वास के अंधेरे से बचें, जागरूकता का दीप जलाएं: तंत्र-मंत्र के नाम पर फैलते भय…

15 minutes ago

भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय सलाहकार विवेक सोनी क पिता का निधन, शोक की लहर

संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना…

9 hours ago

तेजाब फेंकने और अपहरण के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, 50 हजार जुर्माना

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, चिलुआताल थाने में…

9 hours ago

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

12 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

12 hours ago