एसडीओ अजय सरोज ने दी चेतावनी, समय से भुगतान न करने पर लगेगा सरचार्ज

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) ओटीएस वन टाइम सेटलमेंट योजना 2024-25 में पंजीकृत उपभोक्ताओं के लिए 31 जुलाई 2025 एक अहम तारीख है। विद्युत उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अजय सरोज ने जानकारी देते हुए कहा कि जिन्होंने इस योजना में पंजीकरण तो कराया है लेकिन अब तक अपना बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया है, उन्हें 31 जुलाई तक भुगतान करना अनिवार्य है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह अंतिम अवसर है, जिसके बाद न केवल सरचार्ज (अतिरिक्त शुल्क) फिर से जोड़ दिया जाएगा, बल्कि देरी की स्थिति में उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।एसडीओ अजय सरोज ने बताया कि“यदि कोई उपभोक्ता तय समय सीमा के भीतर बकाया बिल का भुगतान नहीं करता है, तो उसका बकाया पुनः सरचार्ज के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही, विभागीय कार्रवाई के तहत उनका विद्युत कनेक्शन भी विच्छेदित किया जा सकता है।”
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिना देर किए अपने बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें और ओटीएस योजना का पूरा लाभ उठाएं। यह योजना उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिलों को बिना अतिरिक्त शुल्क के निपटाने का एक सुनहरा अवसर देती है।
एसडीओ ने यह भी कहा कि समय पर भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को न केवल बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं होगी, बल्कि वे भविष्य में विभाग द्वारा दी जाने वाली अन्य योजनाओं के लिए भी पात्र बने रहेंगे।
बिजली विभाग द्वारा समय-समय पर जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता ओटीएस योजना के लाभ से वंचित न रह जाएं।उपभोक्ताओं से अपील की है 31 जुलाई 2025 तक बकाया बिल अवश्य जमा करें।
आधार कार्ड, पिछला बिल, पंजीकरण रसीद आदि दस्तावेज साथ रखें। विभागीय पोर्टल या कार्यालय में जाकर भी भुगतान किया जा सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कहीं धनवर्षा, कहीं नए अवसरों की बहार, किसके जीवन में खिलेगा खुशियों का संसार?

आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…

3 hours ago

ई-रिक्शा में बैठने से पहले जान सकेंगे चालक की पहचान! डीआईजी एस. चनप्पा ने शुरू किया अभियान

ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…

3 hours ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

6 hours ago