सिकंदरपुर में विशेष सोलर पैनल जागरूकता एवं आवेदन शिविर का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (पीएम- सूर्य घर) के तहत शुक्रवार को विद्युत उपखंड कार्यालय सिकंदरपुर में विशेष सोलर पैनल जागरूकता एवं आवेदन शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे से शुरू हुए इस कैंप में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया और सोलर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं, लाभों और तकनीकी जानकारी को उत्सुकता से जाना।कैंप के दौरान परियोजना प्रबंधक प्रशन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक की मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को बढ़ती बिजली दरों से राहत मिलेगी। साथ ही छत पर ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर लोगों को ब्याज मुक्त लोन भी मुहैया कराया जा रहा है ताकि बिना आर्थिक बोझ के वे सोलर सिस्टम लगवा सकें।उन्होंने जानकारी दी किकेंद्र सरकार ₹30,000 प्रति किलोवाट औरउत्तर प्रदेश सरकार ₹15,000 प्रति किलोवाट (अधिकतम ₹30,000) तक सब्सिडी दे रही है।इस तरह 1 किलोवाट के लिए कुल ₹45,000 और 3 किलोवाट या उससे अधिक की क्षमता पर ₹1,08,000 तक की सब्सिडी का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।एसडीओ अजय सरोज ने कहा कि यह योजना न केवल लोगों को बिजली बिल से मुक्ति दिलाएगी, बल्कि देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर पैनल की मदद से आम लोग अपनी खपत के अनुसार बिजली बना सकते हैं और अतिरिक्त उत्पादन को ग्रिड में भेजकर लाभ कमा सकते हैं।कैंप में मौजूद नागरिकों ने मौके पर ही योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। अधिकारियों ने सभी इच्छुक लाभार्थियों से अपील की कि वे आधार कार्ड, बिजली बिल, बैंक पासबुक और घर की छत की फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द से जल्द आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
यह योजना स्वच्छ ऊर्जा, आर्थिक बचत और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कहीं धनवर्षा, कहीं नए अवसरों की बहार, किसके जीवन में खिलेगा खुशियों का संसार?

आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…

3 hours ago

ई-रिक्शा में बैठने से पहले जान सकेंगे चालक की पहचान! डीआईजी एस. चनप्पा ने शुरू किया अभियान

ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…

3 hours ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

6 hours ago