संसदीय लोकतंत्र की मजबूती में चन्द्रशेखर की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की मूर्ति का किया अनावरण

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की मूर्ति का अनावरण करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बलिया पहुंचे। चंद्रशेखर उद्यान में उन्होंने उनकी मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जनसभा को सम्बोधित किया। पुलिस लाइन से ही जनपद में सब्जियों के निर्यात, जिसमें बलिया का मिर्चा लेकर दोहा कतर के लिए जाने वाले ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही ‘आजीविका से आत्मनिर्भरता की ओर’ कार्यक्रम के तहत निराश्रित महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के औपचारिक तौर पर दस महिलाओं में टूल किट का वितरण किया। उन्होंने 75 करोड़ की कुल 46 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री कहा कि चंद्रशेखर ने बलिया को नई पहचान दी थी। उन्होंने हमेशा मूल्यों व आदर्शों की राजनीति की। देशहित उनके लिए सर्वोपरि था। संसदीय लोकतंत्र की मजबूती उनकी अहम भूमिका थी। पूरे भारत में उनके प्रशंसक हैं। जब लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास हुआ तो वह देश के लिए मुखर स्वर बने। जब स्वदेशी आंदोलन चला तो उन्होंने खुलकर इसका समर्थन किया था। मूर्ति निर्माण का कार्य आजमगढ़ में हुआ है, उस हस्तशिल्पकार की तारीफ करनी होगी।
उन्होंने कहा कि बलिया बागी स्वभाव के लिए जाना जाता है। लेकिन उससे भी अलग हटकर अपनी पहचान बना सके, इसका आज शुभारंभ हुआ है। कृषक संगठनों के माध्यम से यहां अलग-अलग सब्जी का उत्पादन होगा और वह दुनिया भर के अंतराष्ट्रीय बाजार में जाएगी। किसान की आमदनी को दुगना करना है तो खेत से बाजार तक का सफर बेहतर तरीके से कराना होगा। सब्जी की प्रोसेसिंग व पैकिंग कर जल मार्ग से भेजे जाने की यहां अपार सम्भावनाएं है। दोनों तरफ गंगा व सरयू जैसी बड़ी नदियां होने कारण जल मार्ग से कृषि उत्पाद को वैश्विक बाजार तक पहचाने में मदद मिलेगी। व्यापार और रोजगार को देखा जाए तो हल्दिया-वाराणसी वाया बलिया होकर जल मार्ग का उपयोग हो तो हजारों लोगों को यहीं रोजगार मिल जाएगा। यहां से बाहर अन्य प्रांतों में रोजगार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इसमें कृषक उत्पादन संगठन काफी बेहतर कर सकता है।
सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, पर्यटन के क्षेत्र में विकास के लिए परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ है। आश्वस्त किया कि बलिया के विकास के लिए कोई परियोजना लंबित नहीं रहेगी। हम सब मिलकर मजबूती के साथ काम करेंगे। यहां की ऊर्जा का भरपूर प्रयोग हो तो लोगों की आमदनी को कई गुना बढाया जा सकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

15 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

16 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

19 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

19 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago