बाईपास के लिए प्रस्तावित 15 गांवों की भूमि को आबादी घोषित करने पर एसडीएम ने लगाई रोक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय राजमार्ग बीएमसीटी मार्ग से निकलकर रेशमपुर से बीमापार तक प्रस्तावित बाईपास निर्माण की गतिविधि तेज हो गई है। इसको लेकर अब प्रस्तावित बाईपास निर्माण बीच पड़ रहे 15 गांवों की जमीनों को आबादी घोषित करने पर रोक लगाई गई है। शासन से पत्र जारी होने के बाद उपजिलाधिकारी मेंहदावल ने तत्काल प्रभाव से इसपर रोक लगा दिया है। इससे अब कृषि योग्य जमीनों को आबादी घोषित नहीं कराया जा सकेगा। मेंहदावल तहसील प्रशासन के इस कदम से बाईपास निर्माण की अटकलों को बल मिल रहा है।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय राजमार्ग बीएमसीटी के चौड़ीकरण व मेंहदावल के रेशमपुर से बीमापार तक बाईपास निर्माण का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने स्वीकृत किया है। बाईपास निर्माण की स्वीकृति के बाद से इन गांवों के आसपास की जमीनों को तेजी के साथ लोग कृषि योग्य जमीनों को आबादी घोषित करा रहे थे। जिससे उन्हें मुआवजा ज्यादा मिले। अब इसपर शासन स्तर से पत्र जारी होने के बाद उपजिलाधिकारी मेंहदावल अरुंण कुमार ने जमीनों के आबादी घोषित करने पर रोक लगा दिया है। मेंहदावल के कैथवलिया, ककटहा, ककटही, इमिलीडीहा, फरदहा, टडुआ, मंझरिया तिवारी, कुसुम्हा, बीमापार सहित 15 गांवों की भूमि को आबादी घोषित करने पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए लिखा गया है कि इन गांवों की जमीनों के प्रकृति में कोई बदलाव न किया जाय। जिससे शासकीय क्षति से बचा जा सके। शासन के पत्र के बाद व तहसील प्रशासन के रोक लगाने के बाद स्थानीय लोगों में बाईपास निर्माण को लेकर चर्चा तेज है।
इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरुण कुमार ने बताया कि शासन स्तर से पत्र मिलने के बाद जिन गांवों से बाईपास निर्माण का प्रस्ताव हैl उन गांवों की भूमि को आबादी घोषित करने पर रोक लगाई गई है। अब इन गांव में कृषि योग्य जमीनों को आबादी घोषित नहीं किया जाएगा। इसका पालन सख्ती से कराया जा रहा है। किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

11 minutes ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

12 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

21 minutes ago

ज्योति दिव्य कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…

26 minutes ago

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

43 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज अहम दिन

28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में दर्ज बड़े फैसले और ऐतिहासिक समझौते 28…

46 minutes ago