फाइनल मैच में गौरीनगर ने मिश्रौली को 24 रनों से हराया

चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

गौरीनगर के भूषण बने मैन आफ दी मैच व मैन आफ दी सीरीज

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में,
गौरीनगर ने मिश्रौली को 24 रनों से हराकर खिताब जीत लिया।
टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरीनगर की टीम ने 20 ओवर में 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उतरी मिश्रौली की पूरी टीम 19.4 ओवर में 113 रन पर आलआउट हो गई। गौरीनगर के खिलाड़ी भूषण को मैन आफ दी मैच व मैन आफ दी सीरीज से पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व खेल का शुभारंभ बसपा नेता मु. इलियास अंसारी, रजनीश राय, राजू जायसवाल, अनिल कुशवाहा,  रमेश कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि, देश में क्रिकेट सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिता प्रेरणादाई हैं। मैं विजेता व उपविजेता टीम के शुभकामना देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। बसपा नेता मु. इलियास अंसारी ने कहा कि खेल में हारजीत नही बल्कि यह मायने रखता है कि हम खेल को किस उद्देश्य के साथ खेलें। खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। सिद्धार्थ व कामोद ने अंपायरिंग, राजा ने स्कोरिंग व दिनेश सिंह चौहान व प्रिंस शुक्ल ने मैच का आंखो देखा हाल सुनाया। इस दौरान आयोजक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनवर अंसारी, अरविंद उर्फ भीम भारती, कृष्णा, निजाम अंसारी, करन कुमार, सुशांत, सोहित, तौफीक, करन कुमार, नीरज कुमार, अंकुर चौहान, अनिल कुशवाहा, रवि शुक्ल आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

10 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

10 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

10 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

11 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

13 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

18 hours ago